जल
पानी पानी पानी पानी जीवन का आधार है पानी. गर्मी से राहत दिलवाता हर प्राणी की प्यास बु1झाता अकुलाहट को दूर भगाता सबको निर्मल स्वच्छ बनाता. पानी पानी पानी पानी धरती का श्रृंगार है पानी. बादल बन अमृत बरसाता बन झरना यह सबको भाता नदियाँ बन यह कल कल गाता सीप का यह मोती बन जाता. पानी पानी पानी पानी सबका पालनहार है पानी. पेड़ों को हरियाली देता जीवों को नवजीवन धरती को खुशहाली देता करता सबको पावन.1 पानी पानी पानी पानी नहीं है कोई इसका सानी. पानी की कीमत पहचानों सीमित है पानी ये तुम जानो पर्यावरण को अपना मानो अपने दायित्वों को जानो. वर्ना एक दिन आएगा जब पानी ना बच पायेगा धरती का हर एक प्राणी पानी पानी चिल्लाएगा